बुरहानपुर
मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह 19 जनवरी को कलेक्टर एवं एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल
का मौका-मुआयना
19 जनवरी को जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम
आयोजित रहेगा। कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों के संबंध में कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल एवं पुलिस
अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का मौका- मुआयना किया।
कलेक्टर सुश्री मित्तल ने साफ-सफाई, साउंड, टेंट, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल सहित
अन्य बुनियादी सुविधाओं एवं तैयारियों के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक
दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर ने जानकारी दी कि, आयोजित सामूहिक विवाह व निकाह कार्यक्रम में
मध्यप्रदेश शासन जल संसाधन विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट जी का भ्रमण
कार्यक्रम प्रस्तावित है।
कार्यक्रम स्थल उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री दुर्गेश दुबे ने बताया कि, जिले
में सामूहिक विवाह कार्यक्रम रेणुका कृषि उपज मंडी प्रांगण तथा सामूहिक निकाह कार्यक्रम नेहरू
स्टेडियम बुरहानपुर में प्रातः 9 बजे से आयोजित रहेगा। जिले में सामूहिक विवाह व निकाह अंतर्गत
तकरीबन 800 जोडे सहभागिता करेंगे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों से
तैयारियों के बारे में चर्चा की।
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त
की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि, विवाह कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना की जाये।
सभी अधिकारीगण कर्मचारीगण निर्धारित समय पर उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।
Related